Mohammad Afaq Alam : पूर्णिया। कस्बा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके मोहम्मद आफाक आलम ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर खुलेआम बगावत का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मिलकर कांग्रेस टिकट की डील करोड़ों रुपये में की।
इस विवाद के बीच आफाक आलम और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में टिकट और पैसों की चर्चा के संदर्भ सुनाई दे रहे हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन आफाक आलम ने न्यूज18 से बातचीत में ऑडियो की सत्यता स्वीकार की।
Read More : Gwalior High Court : न्यूनतम वेतनमान को हटाने की कोशिश फेल, प्रवीण नामदेव को मिली राहत
Mohammad Afaq Alam : आफाक आलम ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने जातीय समीकरण और आर्थिक दबाव में आकर इरफान आलम को टिकट बेच दिया। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र की हत्या है।” इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा और पूरे मामले की जांच तथा टिकट वितरण की समीक्षा की मांग की।
Mohammad Afaq Alam : पप्पू यादव की प्रतिक्रिया:
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस का टिकट वितरण पार्टी का अंदरूनी मामला है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं।
निर्दलीय चुनाव के संकेत:
टिकट कटने के बाद आफाक आलम के समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग की है। आफाक आलम ने कहा कि वे अपने समर्थकों और जनता से विचार-विमर्श कर रहे हैं और संभावना है कि वे सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर आफाक आलम का बगावती रुख पार्टी के लिए गंभीर संकट का संकेत है। अगर आफाक आलम निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरते हैं, तो यह न केवल कस्बा सीट पर कांग्रेस की स्थिति कमजोर करेगा, बल्कि राज्य में पार्टी की साख और एकता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करेगा।













