Monday, September 21, 2026
Home National Aadhaar News : नहीं रुकेगा कोई काम, बिना OTP के ऐसे बदलें...

Aadhaar News : नहीं रुकेगा कोई काम, बिना OTP के ऐसे बदलें Aadhaar में अपना मोबाइल नंबर, सिर्फ ये करना होगा काम

Aadhaar News
Aadhaar News

Aadhaar News :अगर आपके मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा और इससे आपके कई जरूरी काम अटक गए हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने एक आसान और सुरक्षित तरीका उपलब्ध कराया है, जिससे आप बिना OTP के भी अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक या अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar News :आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ना क्यों जरूरी है?
Aadhaar News :मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने से न सिर्फ सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे SMS के जरिए मिलती है, बल्कि टैक्स फाइलिंग, सब्सिडी, पासपोर्ट आवेदन और e-KYC जैसी अहम सेवाएं भी आसानी से पूरी की जा सकती हैं। आमतौर पर यह प्रक्रिया OTP के जरिए होती है, लेकिन अगर OTP न आए तो भी समाधान मौजूद है।

Aadhaar News :OTP न आने की वजहें

Aadhaar News :कई बार OTP न आने की वजह पुराने या बंद हो चुके मोबाइल नंबर, नेटवर्क की समस्या या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में UIDAI ने एक ऑफलाइन विकल्प दिया है, जिससे आप बिना OTP के भी अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं।

Aadhaar News :बिना OTP के मोबाइल नंबर आधार से लिंक करने का तरीका

Aadhaar News :1. नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं
UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र, अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस की जानकारी लें और वहां जाएं।

Aadhaar News :2. जरूरी दस्तावेज साथ रखें
आपको अपना आधार कार्ड और नया मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं होती।

Aadhaar News :3. आधार अपडेट फॉर्म भरें
केंद्र पर मौजूद फॉर्म लें और उसमें सही-सही अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Aadhaar News :4. बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन कराएं
आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है।

Aadhaar News :5. शुल्क का भुगतान करें
मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होता है। इसके बदले आपको एक रसीद दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें।

Aadhaar News :6. मोबाइल नंबर अपडेट होने में लगने वाला समय
आपका नया मोबाइल नंबर 7 से 10 कार्यदिवस के भीतर आपके आधार से लिंक हो जाएगा। इसके बाद आप OTP आधारित सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस प्रक्रिया से आप बिना किसी परेशानी के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं और सभी डिजिटल सेवाओं का सुचारू रूप से उपयोग कर सकते हैं।

 

READ MORE: Mp News: यहां के कांग्रेस विधायक पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, बहू काम्या बघेल ने की शिकायत, पुलिस को मारपीट के वीडियो भी सौंपे गए

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here