Friday, June 19, 2026
34.3 C
Raipur

Gharghoda Court Verdict : पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, घरघोड़ा न्यायालय ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

Gharghoda Court Verdict : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़। पत्नी की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पति को घरघोड़ा न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा के न्यायालय ने आरोपी अलवंन तिग्गा को अपनी पत्नी ग्रेस तिग्गा की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद और ₹1000 के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मृतिका के आश्रितों को ₹1,00,000 की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की अनुशंसा भी की है।

खाने-पीने की बात पर शुरू हुआ था विवाद अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हृदयविदारक घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। 15 अप्रैल 2022 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच अभियुक्त अलवंन तिग्गा का अपनी पत्नी ग्रेस तिग्गा के साथ खाने-पीने की बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते गुस्सा इस कदर बढ़ा कि पति ने घर में रखी टांगी (कुल्हाड़ी) से पत्नी के गले और छाती पर ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

दामाद की सूचना पर दर्ज हुआ था मामला घटना की जानकारी सूचक और मृतिका के दामाद अल्फोंन तिग्गा को फोन के माध्यम से मिली थी। जब वह अपने ससुराल पहुँचा, तो देखा कि उसकी सास घर के अंदर लहुलुहान हालत में पड़ी थी। सूचना के आधार पर तत्कालीन विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक बी.एस. पैंकरा ने थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 81/2022 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अलवंन तिग्गा के विरुद्ध धारा 302 (भारतीय दंड संहिता) के तहत चालान पेश किया था।

न्यायालय ने माना जघन्य अपराध विचारण के दौरान न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुना और गवाहों के बयान दर्ज किए। अभियोजन पक्ष की ओर से रखे गए मजबूत साक्ष्यों और अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर की दलीलों के आधार पर न्यायालय ने पाया कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी पत्नी की हत्या की है। सभी पक्षों के परीक्षण और प्रति-परीक्षण के बाद विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाते हुए उसे समाज के लिए एक कड़ा संदेश देने हेतु आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories