Illegal Pistol Seized : रीवा: पार्टी के दौरान पिस्टल चेक करते समय चला ट्रिगर, दोस्त के पेट में धंसी गोली; आरोपी ‘बादशाह’ गिरफ्तार

0
154

Illegal Pistol Seized : रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे एक युवक द्वारा अपनी अवैध पिस्टल चेक करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो उसके साथी के पेट में जा लगी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर ही दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 मार्च की रात करीब 10 बजे की है। कृष्णा नगर स्थित एक किराए के मकान में कुछ दोस्त पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद आरोपी प्रतीक पटेल उर्फ ‘बादशाह’ अपनी अवैध देशी पिस्टल निकाल कर उसे चेक करने लगा। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई और उसके साथी के पेट में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

प्रशिक्षु आईपीएस की टीम ने सुलझाई गुत्थी घायल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस और बिछिया थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। साइबर सेल की मदद और शहर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रतीक पटेल उर्फ बादशाह को धर दबोचा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल भी आरोपी के पास से बरामद कर ली है।

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि आरोपी प्रतीक पटेल के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास यह अवैध पिस्टल कहां से आई और क्या वह किसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। इस त्वरित कार्रवाई ने पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here