निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उपभोक्ता जागरूकता पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में कई बार लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सरकार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और नियमों की जानकारी देने का प्रयास कर रही है।
राज्य स्तरीय उपभोक्ता प्रदर्शनी का भी शुभारंभ
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राज्य स्तरीय उपभोक्ता प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किया गया।
ऑनलाइन शिकायत की भी सुविधा
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
सरकार का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए आसान और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।











