HomeNationalअमेरिका के साथ डील पर संसद में गरजे राहुल गांधी, बोले- ये...

अमेरिका के साथ डील पर संसद में गरजे राहुल गांधी, बोले- ये ट्रेड डील नहीं…बल्कि होलसेल सरेंडर

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल लोक में गूंजे हर-हर महादेव, ब्रह्म मुहूर्त में संपन्न हुई भस्म आरती

उज्जैन : उज्जैन स्थित विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आज बजट सत्र के दसवें दिन लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का भाषण शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों जैसे एआई, डेटा सुरक्षा और वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा पर बजट में कोई ध्यान नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि आज के दौर में एआई अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके प्रभाव को नजरअंदाज करना देश के लिए खतरनाक हो सकता है।

वैश्विक युद्ध और भारत की रणनीति

राहुल गांधी ने कहा कि हम युद्ध के युग में जी रहे हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी है, चीन अमेरिका को चुनौती दे रहा है और ऊर्जा व वित्तीय साधन अब हथियार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच “ऑपरेशन सिंदूर” भी चल रहा है, लेकिन हमारे बजट में इस तरह की रणनीति का कोई जिक्र नहीं है।

Read More : Indore crime : विजय नगर क्षेत्र में युवक की हत्या, 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका और भारतीय डेटा पर चिंता

नेता विपक्ष ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी हमारी ताकत है, लेकिन यह तभी उपयोगी होगी जब इसे सही ढंग से समझा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत के फैसलों को प्रभावित कर रहा है और ट्रेड डील में किसानों की अनदेखी हो रही है। राहुल गांधी ने यह भी बताया कि अमेरिका के साथ हुए समझौतों में भारतीय डेटा सबसे महत्वपूर्ण तत्व है।

अडानी और अंबानी पर तंज

राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा बजट में मिस्टर अडानी का नाम जुड़ा है और उनकी कंपनी पर अमेरिका में केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी सामान्य व्यवसायी नहीं हैं और उनकी वित्तीय गतिविधियां बीजेपी के ढांचे का हिस्सा हैं। इसके अलावा, राहुल गांधी ने अनिल अंबानी का उदाहरण देते हुए पूछा कि वह जेल में क्यों नहीं हैं और इसका संबंध उन्होंने एपस्टीन फाइल से जोड़ा।

सदन में हंगामा और आपत्ति

राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और किरेन रिजिजू ने उनके आरोपों पर आपत्ति जताई। इसके बावजूद राहुल गांधी ने अपने भाषण में वैश्विक और घरेलू नीतियों की आलोचना जारी रखी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here