Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, जानें आज के रेट….

Parivesh

भोपाल। Gold Silver Price : राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, वहीं चांदी ₹1.05 लाख प्रति किलो के पार जा चुकी है। इससे बाजार में ग्राहकी पर सीधा असर पड़ा है और सराफा कारोबार में सुस्ती देखी जा रही है।

 Gold Silver Price : सराफा व्यापारियों के अनुसार, औद्योगिक मांग में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही अनिश्चितताओं के कारण सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।

विशेष रूप से चांदी की कीमत में बीते कुछ दिनों में ₹99,800 प्रति किलो से बढ़कर ₹1.05 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है, जिसने बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ग्राहकों की माने तो बढ़ती कीमतों के कारण वे फिलहाल खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। वहीं व्यापारियों को उम्मीद है कि स्थिति स्थिर होने के बाद ही बाजार में दोबारा रौनक लौटेगी।

इस असामान्य मूल्य वृद्धि ने न केवल शादी-ब्याह के सीजन को प्रभावित किया है, बल्कि आम निवेशकों की योजनाओं पर भी ब्रेक लगा दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *