Tuesday, March 24, 2026
34.1 C
Raipur

Women’s Premier League 2026 : गुजरात जॉइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: एलिमिनेटर मुकाबला तय करेगा RCB से कौन खेलेगा फाइनल

Women’s Premier League 2026 : लगातार तीन बार उपविजेता रह चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में मंगलवार को वडोदरा में पहली बार प्लेऑफ में पहुंची गुजरात जॉइंट्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले में दिल्ली की नजर चौथी बार फाइनल में जगह बनाने पर होगी, जबकि गुजरात इतिहास रचते हुए पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने की कोशिश करेगी।

Women’s Premier League 2026 : डब्ल्यूपीएल के अब तक के सफर में दिल्ली कैपिटल्स सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में रही है। टीम ने मौजूदा सत्र में एक बार फिर लीग चरण को पार करते हुए शीर्ष तीन में जगह बनाई और अब तक के सभी चार सत्रों में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती टीम बनी। हालांकि इस सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां टीम ने चार मुकाबले जीते और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली की गेंदबाजी की कमान तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने संभाली है, जिन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं। अंतिम ओवरों में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्हें बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी का अच्छा सहयोग मिला है, जिन्होंने भी 14 विकेट झटके हैं। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर मारिजेन कैप ने 10 विकेट लेकर टीम को संतुलन दिया है।

बल्लेबाजी में लौरा वोल्वार्ड्ट और लिजेल ली ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है। दोनों ने क्रमशः 241 और 240 रन बनाए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के प्रदर्शन में हालांकि निरंतरता की कमी रही है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पिछले मुकाबले में दबाव के बीच अहम पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।

Women’s Premier League 2026 : दूसरी ओर गुजरात जॉइंट्स की टीम एलिमिनेटर में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। लगातार तीन हार के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। इस दौरान गुजरात ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की और इसी जीत के साथ नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की।

गुजरात को लीग चरण में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दोनों मुकाबलों में मिली जीत से भी मनोबल बढ़ा होगा। इन मैचों में न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। डिवाइन इस टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट लेने के साथ-साथ दो अर्धशतकों की मदद से 237 रन भी बनाए हैं।

Women’s Premier League 2026 : गुजरात की ताकत में जॉर्जिया वेयरहैम की फॉर्म में वापसी ने भी इजाफा किया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 44 रन की आक्रामक पारी खेली थी। इसके अलावा टीम को बेथ मूनी और कप्तान एश्ले गार्डनर से भी अहम योगदान की उम्मीद होगी।

Women’s Premier League 2026 : एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम 5 फरवरी को होने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Women’s Premier League 2026 : टीमें

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजेन कैप, अलाना किंग, स्नेह राणा, प्रगति सिंह, मिन्नू मणि, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, एड्डला स्रुजना।

गुजरात जॉइंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), कनिका आहूजा, सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, किम गार्थ, काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, हैप्पी कुमारी, जिंतिमनी कलिता, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), रेणुका सिंह, अनुष्का शर्मा, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, जॉर्जिया वेयरहैम, डैनी व्याट-हॉज।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories