Sunday, May 31, 2026
36.1 C
Raipur

Bhilai Crime : रील बनाने से रोका तो बुझ गया घर का चिराग, भिलाई में महिला की दर्दनाक मौत

Bhilai Crime : भिलाई: इंस्टाग्राम रील को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhilai Crime : जानकारी के मुताबिक, घटना 30 जनवरी की है। मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है। वह अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी थाना क्षेत्र में रहती थी। अंजली गृहिणी थी, जबकि उसका पति निजी नौकरी करता है।

Bhilai Crime : स्थानीय लोगों के अनुसार अंजली सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील बनाती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, क्योंकि पति को उसका रील बनाना पसंद नहीं था। 30 जनवरी की शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

Bhilai Crime : बताया जा रहा है कि जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान यह घटना हुई। बच्चों के वापस लौटने पर उन्होंने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

Bhilai Crime : सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

Bhilai Crime : स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर पहले से चर्चित थी। 26 जनवरी को उसने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट शेयर की थी। यह भी सामने आया है कि दिसंबर महीने में वह पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन तब समय रहते उसकी जान बचा ली गई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Mango Festival: मैंगो फेस्टिवल में 250 वैरायटी, जापान का मियाजाकी आम आकर्षण का केंद्र...

Raipur Mango Festival: मैंगो फेस्टिवल में 250 वैरायटी, जापान का मियाजाकी आम आकर्षण का केंद्र...

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories