Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Police News Today : रायगढ़ पुलिस का ‘ताबड़तोड़’ एक्शन: युवक को...

Raigarh Police News Today : रायगढ़ पुलिस का ‘ताबड़तोड़’ एक्शन: युवक को अगवा कर पीटने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार

Raigarh Police News Today : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (6 फरवरी 2026): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ काल बनकर टूट रही है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में एक युवक का अपहरण कर मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी घटना?

5 फरवरी को प्रार्थी प्रीतराम चौहान (19 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 फरवरी को जब वह गांव में था, तब रोहित दास महंत, हलधर राठिया और राजू यादव बोलेरो लेकर पहुंचे। आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और अपहरण कर ग्राम कया ले गए। वहां आरोपियों ने उसे लकड़ी के डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा, उसका ओप्पो मोबाइल लूट लिया और उसे रस्सी से बांधकर लावारिस छोड़ दिया।

क्यों दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों को शक था कि प्रीतराम गांव में होने वाली अवैध शराब बिक्री की मुखबिरी पुलिस से करता है। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उन्होंने अपहरण और मारपीट की साजिश रची थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में टीम ने तत्काल घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को रायकेरा से ही धर दबोचा:

  1. रोहित दास महंत (40 वर्ष) – मुख्य आरोपी (रायकेरा)

  2. हलधर राठिया (30 वर्ष) – (रायकेरा)

  3. राजू यादव (33 वर्ष) – (सारंगढ़-बिलाईगढ़)

जब्ती और कानूनी धाराएं

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो निओ (CG-13-BD-8475), लूटा गया ओप्पो मोबाइल और मारपीट में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा जब्त कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ लूट की धारा 309(6) भी जोड़ी गई है।

एसएसपी का सख्त अल्टीमेटम

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस की अहम भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here