Train Thief Pranjal Dixit : 7 लाख के जेवर बरामद: भोपाल मंडल की ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला ‘पढ़ा-लिखा’ चोर गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Train Thief Pranjal Dixit : भोपाल। राजधानी भोपाल की जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने वाले एक बेहद शातिर और शिक्षित चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रांजल दीक्षित, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला है, बीटेक पास है और पूर्व में विदेश (फॉरेन) में प्रतिष्ठित नौकरी कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के चार मामलों का खुलासा करते हुए लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

ऑनलाइन सट्टे ने डुबोया करियर रेल एसपी राहुल लोढ़ा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रांजल दीक्षित को ऑनलाइन बेटिंग (सट्टा) खेलने का शौक था। इस लत के चलते वह लाखों रुपये हार गया। कर्ज और हारे हुए पैसों को रिकवर करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के एसी (AC) कोच में सो रहे संपन्न यात्रियों को निशाना बनाता था और मौका पाकर उनका कीमती सामान लेकर गायब हो जाता था।

राजधानी एक्सप्रेस में चोरी से खुला राज हाल ही में आगरा से मुंबई की यात्रा कर रही अफशा बेगम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजधानी एक्सप्रेस के A1 कोच में भोपाल स्टेशन के पास उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें 3.50 लाख के जेवर और नकदी थी। जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगभग 200 किलोमीटर तक के अलग-अलग स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपी प्रांजल को लखनऊ से दबोच लिया गया।

4 वारदातों का कबूलनामा जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने भोपाल मंडल की ट्रेनों में की गई चार बड़ी चोरियों की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(सी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेल पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में क्या कोई और भी शामिल है या आरोपी अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *