Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : इंदौर में ई-चालान के नाम पर नया साइबर फ्रॉड,...

Indore News : इंदौर में ई-चालान के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, व्हाट्सएप पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल

Indore News : इंदौर : इंदौर में साइबर फ्रॉड का एक नया तरीका सामने आया है। साइबर ठग अब ट्रैफिक के ई-चालान के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ठग व्हाट्सएप पर “E Challan APK” के नाम से एक पीडीएफ फाइल भेज रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि रेड सिग्नल जंप करने पर उनका चालान कटा है। मैसेज और पीडीएफ बिल्कुल ट्रैफिक विभाग के ई-चालान जैसे ही होते हैं, जिससे लोग आसानी से धोखे में आ जाते हैं।

Indore News : साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, जैसे ही व्यक्ति इस पीडीएफ या लिंक पर क्लिक करता है, मोबाइल फोन हैक हो सकता है और बैंक अकाउंट से पैसे उड़ने का खतरा रहता है। एक बार क्लिक करते ही अकाउंट जीरो होने तक की आशंका जताई जा रही है।

Indore News : इंदौर, जिसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है, वहां से इस तरह की सैकड़ों शिकायतें रोजाना सामने आ रही हैं। साइबर ठग लगातार लोगों को ऐसे फर्जी ई-चालान भेजकर ठगी कर रहे हैं।

 

Indore News : प्रशासन और साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबर से आए ई-चालान से जुड़े मैसेज, पीडीएफ या लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी चालान की जानकारी केवल ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ही जांचें। संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here