HomeMadhya PradeshBhopalJagdish Devda Budget Reaction : मध्य प्रदेश के बजट में भी दिखेगी...

Jagdish Devda Budget Reaction : मध्य प्रदेश के बजट में भी दिखेगी ‘मोदी विजन’ की झलक: डिप्टी सीएम ने दिया सभी वर्गों को आश्वासन

Date:

Related stories

Jagdish Devda Budget Reaction : भोपाल। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे ‘सौतेले व्यवहार’ के आरोपों का मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करारा जवाब दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के “ससुराल और मायके” वाले तंज पर पलटवार करते हुए देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है और उसे विकास के काम दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट में मध्य प्रदेश के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है और प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रावधान किए गए हैं।

हर वर्ग और बीमारी के इलाज पर फोकस डिप्टी सीएम ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आम जनता का बजट है। सरकार ने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सीमा शुल्क घटाकर इलाज को सस्ता किया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 2047 के ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा सर्वोपरि है।”

इंफ्रास्ट्रक्चर से मिलेगा रोजगार उमंग सिंघार द्वारा योजनाओं में कटौती के आरोपों पर देवड़ा ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे न केवल आधुनिक ढांचे का निर्माण होगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों को अपडेट किया जाएगा और सभी विभागों के बजट में वृद्धि का सीधा लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा। राज्यों के बजट आवंटन पर उन्होंने कहा कि यह स्थिति और जरूरत के अनुसार तय होता है, इसमें भेदभाव जैसी कोई बात नहीं है।

कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक रही है विपक्ष पर हमला बोलते हुए जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस बिहार में साफ हो गई है और आने वाले समय में बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी उसका यही हाल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। साथ ही, उन्होंने आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश का आगामी राज्य बजट (जो 16 फरवरी से शुरू हो रहे सत्र में पेश होगा) भी सभी वर्गों, विशेषकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here