Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : व्यापारी से अभद्रता का मामला: वायरल वीडियो के बाद...

CG NEWS : व्यापारी से अभद्रता का मामला: वायरल वीडियो के बाद थाना प्रभारी लाइन अटैच, एसपी की सख्त कार्रवाई

CG NEWS : मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से अभद्रता और गाली-गलौच के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। चिरमिरी निवासी व्यापारी प्रभात केसरवानी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को तत्काल प्रभाव से पोड़ी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ में लाइन अटैच कर दिया गया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी।

CG NEWS : मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह (भापुसे) ने आदेश जारी कर निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ किया है।

CG NEWS : इसके साथ ही निरीक्षक विवेक पाटले, प्रभारी साइबर सेल को अतिरिक्त प्रभार देते हुए थाना पोड़ी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में पदस्थ किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here