TOP 10 News Today 11 Aug 2025 : निशाने पर आज : जबलपुर के बैंक में करोड़ों की डकैती, संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी 5 की मौत, PMLA धारा 44 पर भूपेश बघेल की चुनौती सुप्रीम कोर्ट में खारिज, पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे की दबंगई…समेत दिनभर की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 11 Aug 2025

1 . जबलपुर के बैंक में करोड़ों की डकैती

जबलपुर में करोड़ों की डकैती, बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाश 14 किलो 800 ग्राम  सोना और 5 लाख केश लेकर फरार | Patrika News | हिन्दी न्यूज

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां हथियारबंद नकाबपोशों ने बैंक को निशाना बनाया और करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे सिहोरा के नेशनल हाइवे, खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में हुई।

2 .संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिलFM nirmala sitharaman introduce new income tax bill in lok Sabha what mean  for taxpayer know here इनकम टैक्स बिल LS में पेश, सैलरी से TDS तक की होगी  बात; टैक्सपेयर्स को

 

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 अगस्त 2025 को संसद में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश किया है, जो पुराने 1961 के इनकम टैक्स एक्ट की जगह लेने वाला है। इस बिल का मकसद टैक्स सिस्टम को और ज्यादा पारदर्शी, आधुनिक और सहज बनाना है। बिल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनका असर सीधे आम टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा।

3 . बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, 5 की मौत

अनूपपुर... रफ्तार बनी काल... स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर... पांच की मौत

अनूपपुर में नेशनल हाइवे 43 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारती है, फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने एक घर में घुस जाती है। इस दिल दहला देने वाली घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

4 . PMLA धारा 44 पर भूपेश बघेल की चुनौती सुप्रीम कोर्ट में खारिज

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका! याचिका हुई खारिज, जजों ने कही ये बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शराब घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सोमवार को हुई सुनवाई में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने बघेल की याचिका पर विचार करने से इंकार करते हुए उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि PMLA की धारा 44 में कोई कानूनी खामी नहीं है और यदि इसका दुरुपयोग हो रहा है तो पीड़ित व्यक्ति हाईकोर्ट जा सकता है।

5 . पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे की दबंगई

पंडित प्रदीप मिश्रा का विवादों से है पुराना नाता, इन 5 बयानों से कराई फजीहत  – TV9 Bharatvarsh

सीहोर : सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला पर वरिष्ठ पत्रकार विनय भटेले के साथ बदतमीजी का आरोप लगा है। मामला कोर्ट परिसर का है, जहां पत्रकार पुलिस द्वारा जब्त किए गए डीजे के संबंध में कवरेज करने पहुंचे थे। आरोप है कि समीर शुक्ला ने कवरेज के दौरान पत्रकार का मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद वीडियो-फोटो डिलीट कर दिए।

6 . दिनदहाड़े कारोबारी से 15 लाख की लूट….

RAIPUR ROBBERY BREAKING : दिनदहाड़े कारोबारी से 15 लाख की लूट, 'बॉस' लिखी  बाइक पर फरार हुए लुटेरे ... - Khabarchalisa News

राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र में दिन के उजाले में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। कारोबारी चिराग जैन से लगभग 15 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण हथियाने का मामला सामने आया है। घटना कापा फाटक के नजदीक घटी, जहां अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को रोककर वारदात को अंजाम दिया।

7 . विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम और मंत्री नदारद… अमरजीत भगत के आरोप से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत

Chhattisgarh Cabinet Minister Amarjeet Bhagat's residence raided by Income  Tax department - India Today

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस अवसर से दूरी बनाकर आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद आदिवासी समाज से आते हैं। इसके बावजूद सरकार के मंत्री और जिला प्रशासन ने इस दिन बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

8 . रायपुर में डबल मर्डर से दहशत, पिज्जा बॉय की चाकू मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला अज्ञात शव

फरीदाबाद सरूरपुर हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, हत्यारा फरार - ncr  Faridabad News Crime Branch Still Clueless in Sarurpur Murder Case

रायपुर | राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हत्या की वारदातों ने शहर में सनसनी फैला दी है। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पिज्जा डिलीवरी के दौरान बदमाश ने पैसे की मांग की, इंकार मिलने पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल डिलीवरी बॉय हेमंत कोठारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी वारदात अमानाका थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव की है, जहां रिंग रोड-2 किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 40-45 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

9 . 15 महीने की मासूम पर थप्पड़, बेल्ट से पिटाई और दांतों से काटने का सनसनीखेज मामला

Visit Inspire Fulton | Child Care & Preschool in Chicago, IL

नोएडा के सेक्टर-137 में स्थित डे-केयर सेंटर BLIPEE से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ मेड ने ऐसी बर्बरता की, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मेड बच्ची को थप्पड़ मारती, प्लास्टिक बेल्ट से पीटती और जमीन पर पटकती हुई दिखी। इतना ही नहीं, उसने बच्ची की जांघों पर दांतों से काटकर गहरे निशान भी छोड़ दिए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची की मां उसे घर ले जाने के बाद लगातार रोते देख चिंतित हुईं। कपड़े बदलते समय जांघों पर गोल निशान देखकर उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। जांच में पता चला कि ये ‘बाइट मार्क्स’ हैं।

10 . लाखों के गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…..

बैंकॉक से दुबई, फिर भारत, साथ लेकर आई 40 करोड़ का गांजा... हैदराबाद  एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, NCB ने बरामद किया 400 KG ड्रग्स - woman caught  with 400 kg hydroponic

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कदमपुर निवासी 45 वर्षीय अरुणवती गोस्वामी पत्नी संतोष गोस्वामी के रूप में हुई है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories