Saturday, March 21, 2026
28.1 C
Raipur

M.P में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर :  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से आ रही सर्द और कंटीली हवाओं ने प्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया है। बीते दो से तीन दिनों से लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब ठंड, बारिश और कोहरे ने फिर से दस्तक दे दी है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में हुई हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दतिया जिले में 1 मिलीमीटर जबकि भिंड में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर और बढ़ गया। इसके अलावा नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में तेज बारिश देखने को मिली।

Read More : अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में फिर मचा हंगामा, लाठी-डंडों के साथ युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस प्रशासन पर दबाव

कई जिलों में कोहरे का असर

प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दतिया, भोपाल, ग्वालियर, सतना, छतरपुर जिले के नौगांव और रीवा में कोहरे का प्रभाव देखा गया। रविवार सुबह राजधानी भोपाल भी कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

मंदसौर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

तेज और सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ में 7.4 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 7.9 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 8.2 डिग्री तथा कटनी के करौंदी में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान खंडवा में 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 और 28 जनवरी को बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और पंजाब क्षेत्र में सक्रिय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, पन्ना, कटनी, रीवा, सतना, दतिया, भिंड, उमरिया, नरसिंहपुर, धार और सिंगरौली सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

22 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

इसके साथ ही भोपाल, रीवा, ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, रायसेन समेत कुल 22 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories