CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर के साथ साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल चोरी कर डुप्लीकेट सिम के जरिए खाते से 2 लाख 26 हजार 562 रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG NEWS : स्टेशन से घर लौटते वक्त चोरी हुआ मोबाइल
CG NEWS : पीड़िता डॉ. निधि ग्वालरे ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वे समता एक्सप्रेस से दिल्ली से रायपुर पहुंचीं। सुबह करीब 5.30 बजे रेलवे स्टेशन से ऑटो द्वारा वे अपने निवास समता कॉलोनी गईं। घर पहुंचने के बाद सुबह लगभग 7 बजे जब उन्होंने अपने पिट्ठू बैग की साइड पॉकेट देखी तो मोबाइल फोन गायब था।इसके बाद उन्होंने तत्काल आजाद चौक थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई और संबंधित सिम को तुरंत बंद करवा दिया।
CG NEWS : डुप्लीकेट सिम चालू होते ही शुरू हुई ठगी
CG NEWS : कुछ दिनों बाद डॉ. निधि ने नया मोबाइल लेकर उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम दोबारा चालू कराया। इसी दौरान 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से खाते से 5 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया, जिससे उन्हें ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद वे कचहरी स्थित बैंक शाखा पहुंचीं और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया।
CG NEWS : यूपीआई से निकाले गए ढाई लाख रुपये
CG NEWS : स्टेटमेंट में खुलासा हुआ कि 13 से 16 जनवरी के बीच अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 2 लाख 26 हजार 562 रुपये उनके खाते से निकाल लिए थे। जानकारी मिलते ही डॉ. निधि ने थाने में दोबारा शिकायत दर्ज कराई।
CG NEWS : सीसीटीवी और ट्रांजैक्शन डिटेल से होगी पहचान
CG NEWS : पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मोबाइल की लोकेशन, यूपीआई ट्रांजैक्शन डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ठगी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।











