Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर भड़के CM मोहन, बोले- दे...

फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर भड़के CM मोहन, बोले- दे रहे समाज में जहर घोलने वाले बयान

भोपाल : महिलाओं को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की विवादित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी को अपने विधायक से माफी मंगवानी चाहिए, उन्हें सस्पेंड करना चाहिए और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। इससे ही यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग और मातृशक्ति के प्रति सम्मान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और एक जनप्रतिनिधि से इस तरह की भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

“विधानसभा सदस्य हैं, संयम बरतना चाहिए”

सीएम मोहन यादव ने कहा कि फूल सिंह बरैया विधानसभा के सदस्य हैं और उन्हें सार्वजनिक मंच पर बोलते समय मर्यादा और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे बयान न सिर्फ समाज को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी गलत संदेश देते हैं।

Read More : कमिश्नर ने कर्मचारी से करवाई धुरंधर की टिकट बुक, करवाया घर का भी काम, बात नहीं मानने पर किया सस्पेंड

क्या था फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं और यौन अपराधों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत में बलात्कार के मामले सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “खूबसूरत लड़की दिखने पर व्यक्ति का दिमाग विचलित हो सकता है”, और आगे आदिवासी व एससी महिलाओं को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की।

सनातन सेना का उग्र विरोध

इस बयान के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे कांग्रेस की मानसिकता करार देते हुए कहा कि फूल सिंह बरैया ने मातृशक्ति और अपने समाज का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

राजनीति गरमाई, कार्रवाई की मांग तेज

विवादित बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से विधायक पर कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की मांग लगातार बढ़ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here