Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

New Year पर छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट, हुड़दंग और नशे पर सख्त कार्रवाई, ड्रोन निगरानी-हजारों जवान तैनात…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : नए साल 2026 के स्वागत को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायगढ़ और सरगुजा तक पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। अवैध शराब, ड्रग्स, सड़क पर स्टंट, हुड़दंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर में रात 10 बजे के बाद DJ बैन

राजधानी रायपुर में न्यू ईयर पार्टियों को लेकर पुलिस ने साफ गाइडलाइन जारी की है। रात 10 बजे के बाद किसी भी तरह का डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना लाइसेंस शराब परोसने, नशीले पदार्थ बेचने या नियम तोड़ने पर आयोजकों और संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, यहां तक कि लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है।

CCTV निगरानी में होंगी पार्टियां

रायपुर पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा, फार्म हाउस और बार संचालकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजन CCTV कैमरों की निगरानी में होंगे। बाहरी पार्किंग की समुचित व्यवस्था अनिवार्य होगी और मुख्य सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे।

Read More : C.G News : जगदलपुर में सनसनी! बस्तर विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से कटी नसें

नशे में मिले ग्राहक की जिम्मेदारी आयोजक की

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल पर मौजूद हर ग्राहक की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। यदि कोई ग्राहक शराब के नशे में पाया जाता है, तो उसे सुरक्षित घर पहुंचाना आयोजक का दायित्व होगा। आउटर क्षेत्र के संस्थान रात 12 से 12:30 बजे तक बंद रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में शराब सेवन कराने पर भी कानूनी कार्रवाई तय है।

बिलासपुर में ड्रोन से निगरानी

न्यायधानी बिलासपुर में 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार 800 से अधिक पुलिसकर्मी और 100 होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। इंटरसेप्टर वाहनों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

बस्तर, दुर्ग, रायगढ़-सारंगढ़ में भी सख्ती

जगदलपुर समेत पूरे बस्तर संभाग में 150 से ज्यादा CCTV कैमरों और 300–400 जवानों की तैनाती की गई है। दुर्ग पुलिस ने स्टंटबाजी और सड़क पर जश्न मनाने वालों को सीधे जेल भेजने की चेतावनी दी है। रायगढ़ और सरगुजा में भी तेज रफ्तार, गाली-गलौज और सार्वजनिक हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी और कानून के दायरे में मनाएं, ताकि उत्सव यादगार और सुरक्षित रह सके।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories