Sukma News: सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कोंटा ब्लॉक में पदस्थ CMHO पर एक महिला ने छेड़छाड़ और गलत व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में 11 दिसंबर को कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
Sukma News: शिकायत के अनुसार, महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड आया के रूप में कार्यरत है और उसे CMHO कार्यालय से जुड़े अन्य कार्य भी सौंपे गए थे। इसी दौरान वह CMHO आरके सिंह के घर पर खाना बनाने का काम भी करती थी। महिला का आरोप है कि अधिकारी उसके साथ अनुचित व्यवहार करते थे।
Sukma News: महिला का कहना है कि जब भी CMHO उसे घर में अकेला पाते थे, तो उसका हाथ पकड़ते, गले लगाते और अश्लील व दोहरे अर्थ वाली बातें करते थे। इस व्यवहार से परेशान होकर उसने शिकायत दर्ज कराई और CMHO को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की मांग की है।
Sukma News: वहीं, इस मामले में CMHO आरके सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
Sukma News: प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।











