Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CRIME NEWS: रेत के ढेर पर मिला खून से लथपथ युवक का...

CRIME NEWS: रेत के ढेर पर मिला खून से लथपथ युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

CRIME NEWS
CRIME NEWS

CRIME NEWS: रायपुर : राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। वार्ड क्रमांक 15 में रेत के ढेर पर युवक का शव पड़ा मिला, जिसके पेट और सीने पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

CRIME NEWS: सुबह के समय स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CRIME NEWS: पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here