Liver Health: लिवर खराब होने पर चेहरे पर दिखने लगते हैं ये संकेत, अनदेखी पड़ सकती है भारी

0
285
Liver Health
Liver Health

Liver Health: नई दिल्ली : लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सेहत बिगड़ने पर पूरे शरीर पर असर पड़ता है। हालांकि लिवर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है, लेकिन अगर लंबे समय तक इसमें खराबी बनी रहे तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। लिवर से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेत अक्सर चेहरे और त्वचा पर नजर आने लगते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

Liver Health: लिवर खराब होने पर चेहरे पर दिखने वाले संकेत

Liver Health: लिवर में गड़बड़ी होने पर चेहरे और त्वचा पर पीलिया, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, मुंहासे, लालिमा, खुजली, सूजन और त्वचा पर पीले धब्बे जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ये बदलाव शरीर में बिलीरुबिन के बढ़ने या हार्मोनल असंतुलन के कारण होते हैं। यदि इन लक्षणों के साथ थकान, कमजोरी या मानसिक भ्रम जैसी दिक्कतें भी हों, तो यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Liver Health: पीलिया के लक्षण

Liver Health: त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखना पीलिया का संकेत होता है। यह तब होता है जब लिवर बिलीरुबिन को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता। यह समस्या लिवर, पित्ताशय या लाल रक्त कोशिकाओं से जुड़ी हो सकती है।

Liver Health: मुंहासे और त्वचा की अन्य समस्याएं

Liver Health: मुंहासे और त्वचा की लालिमा आमतौर पर हार्मोनल बदलावों से जुड़ी होती हैं, लेकिन कई बार यह खराब लिवर फंक्शन का भी संकेत हो सकती हैं। लिवर में दिक्कत होने पर हार्मोन असंतुलन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा संबंधी परेशानियां सामने आती हैं।

Liver Health: स्पाइडर एंजियोमा

Liver Health: लिवर की खराबी, खासकर सिरोसिस में, त्वचा पर मकड़ी जैसी आकृति वाले लाल धब्बे दिखाई दे सकते हैं। यह बढ़े हुए हार्मोन के कारण रक्त वाहिकाओं के फैलने से होता है और लिवर की बीमारी का आम लक्षण माना जाता है।

Liver Health: त्वचा पर पीले धब्बे

लिवर की समस्याओं के कारण शरीर में फैट और बिलीरुबिन का स्तर बढ़ सकता है। इससे त्वचा पर पीले उभार या धब्बे दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें जैंथोमास कहा जाता है। यह लिवर की गंभीर खराबी का संकेत हो सकता है और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। लिवर से जुड़े इन संकेतों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। समय पर जांच और इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here