Monday, May 18, 2026
39.1 C
Raipur

CG Liquor scam : सौम्या चौरसिया 3 दिन की ED रिमांड पर, 115 करोड़ के लेनदेन और ‘हवाला’ कनेक्शन का खुलासा

CG Liquor scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात हुई गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। सौम्या की यह दूसरी गिरफ्तारी कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव से हुई पूछताछ में मिले नए इनपुट के आधार पर की गई है।

CM भूपेश बघेल की उपसचिव को ED ने किया अरेस्ट, जानें कौन हैं सौम्या चौरसिया? | Raipur news coal extortion case ed arrested cm bhupesh baghel deputy secretary soumya chaurasia chhattisgarh

CG Liquor scam : हवाला के जरिए 72 करोड़ का हेरफेर कोर्ट में बहस के दौरान ईडी के विशेष अधिवक्ता डॉ. सौरभ पाण्डेय ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि सौम्या चौरसिया को कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल के माध्यम से कुल 115 करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि का बड़ा हिस्सा यानी 72 करोड़ रुपये सौम्या ने कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव के जरिए ‘हवाला’ करवाया था। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि यह भारी-भरकम राशि किसे ट्रांसफर की गई।

CG Liquor scam : डायरी में मिली 43.50 करोड़ की एंट्री ईडी ने कोर्ट को यह भी जानकारी दी कि सौम्या चौरसिया की एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें 43.50 करोड़ रुपये की संदिग्ध एंट्रियां मिली हैं। मंगलवार को जब इन एंट्रियों और पैसों के लेनदेन को लेकर सौम्या से पूछताछ की गई, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करती रहीं। इसी असहयोग के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। बचाव पक्ष की ओर से वकील हर्ष परगनिहा ने पैरवी की।

CG Liquor scam : कोयला घोटाले के बाद अब शराब घोटाले में शिकंजा बता दें कि सौम्या चौरसिया कोयला लेवी घोटाले की भी मुख्य आरोपियों में से एक हैं। इससे पहले वे लंबे समय तक जेल में थीं और मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की सख्त शर्तों पर उन्हें रिहा किया गया था। कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिया था, जिसके बाद वे बेंगलुरु में रह रही थीं। इस नई गिरफ्तारी ने उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

किसानों की समस्याओं को लेकर रतलाम कांग्रेस ने किया पुतला दहन…

Farmer Protest:Indian National Congress और जिला किसान कांग्रेस द्वारा...

दमदार V8 इंजन, प्रीमियम कैबिन और शानदार डिजाइन के साथ आएगी नई Ultra Luxury Car

BMW Alpina Concept:जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW अब अपने...

Related Articles

Popular Categories