liquor scam : शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा स्पेशल कोर्ट में पेश, बोले– जेल में अच्छा नहीं लगता, तबीयत भी खराब

0
155
liquor scam
liquor scam

liquor scam : रायपुर: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान लखमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जेल में उन्हें अच्छा नहीं लगता और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है।

liquor scam : गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल 15 जनवरी को शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है। इसी सिलसिले में आज उन्हें सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

liquor scam : मीडिया से चर्चा के दौरान कवासी लखमा ने कहा कि जनवरी में जेल जाने के बाद आज पहली बार बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार आग्रह करने के बाद उन्हें कोर्ट लाया गया। लखमा ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए बताया कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारी के साथ-साथ शुगर और आंखों की समस्या भी है।

liquor scam : विधानसभा की कार्यवाही में शामिल न हो पाने को लेकर पूछे गए सवाल पर लखमा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में बस्तर के मुद्दे उठाए थे, इसी वजह से उन्हें जेल में रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। राजकुमार कॉलेज में आयोजित विधानसभा के पहले सत्र में वे शामिल हुए थे, लेकिन पुराने विधानसभा भवन में हुए सत्रों में शामिल नहीं हो पाने का उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा कि बस्तर से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में नहीं उठा पाने का भी उन्हें दुख है।

liquor scam : उल्लेखनीय है कि शराब घोटाला मामले की जांच ईडी के साथ-साथ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा भी कर रही है। आरोप है कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा ने शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में ढील दी और बदले में सिंडिकेट से हर महीने करीब दो करोड़ रुपये का कमीशन लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here