Soumya Chaurasia arrested : शराब घोटाला केस : पूर्व CM की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार

0
192

Soumya Chaurasia arrested : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज सुबह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था, जिसके बाद देर शाम उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। अब उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Soumya Chaurasia arrested : यह गिरफ्तारी शराब घोटाला मामले में हुई है, जिसमें ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में एक एफआईआर भी दर्ज कराई है। ईडी ने अपनी जांच में दावा किया है कि यह घोटाला 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का है, जिसे एक सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया गया था।

Soumya Chaurasia arrested : ईडी की जांच के मुताबिक, यह घोटाला तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था। इसमें आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितताओं को अंजाम दिया गया था। सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी को इस सिंडिकेट और घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Soumya Chaurasia arrested : सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी राज्य की नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा घटनाक्रम है। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहाँ ईडी उनकी हिरासत की मांग कर सकती है ताकि इस घोटाले के अन्य पहलुओं और शामिल लोगों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here