Saturday, May 16, 2026
39.1 C
Raipur

fear of elephants : बिलासपुर के नगोई गांव में बुजुर्ग महिला की मौत, एक बच्चे समेत दो गंभीर घायल

fear of elephants : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में, आज सुबह बिलासपुर शहर से सटे ग्राम नगोई में एक जंगली हाथी ने तांडव मचा दिया। हाथी के अचानक हुए हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

fear of elephants : सोते हुए लोगों पर किया हमला

घटना उस वक्त हुई जब हाथी ने नगोई गांव में सो रही महिलाओं और बच्चे पर हमला कर दिया। इस अचानक और क्रूर हमले से गांव में दहशत फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हमले में बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल महिला और बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी।

fear of elephants : पहली बार शहर के पास पहुंचा हाथी

बताया जा रहा है कि यह जंगली हाथी अपने झुंड से भटककर सीपत के जंगलों से होते हुए नगोई गांव पहुंचा था। ग्रामीणों ने हाथी को जंगल की ओर विचरण करते हुए देखा और उसका वीडियो भी बनाया है, जिसमें हाथी एक पेड़ के पीछे छिपा हुआ साफ नजर आ रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह पहली बार है जब कोई जंगली हाथी बिलासपुर शहर से लगे नगोई गांव तक पहुंचा है।

fear of elephants : ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हाथी के पदचिह्न गांव के खेतों में भी मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। कुछ दिन पहले सीपत में भी हाथी ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। नगोई गांव में हुई इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके के ग्रामीणों में गहरा दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग से जल्द से जल्द हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल के गहरे इलाकों में खदेड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories