ujjain News : उज्जैन में 14 से 18 जनवरी 2026 तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन, महोत्सव समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

0
109
ujjain News
ujjain News

ujjain News : उज्जैन /राजेश व्यास : श्री महाकाल महोत्‍सव 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर संभाडगायुक्‍त की अध्‍यक्षता में श्री महाकाल महोत्‍सव के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। संभागायुक्‍त आशीष सिंह की अध्‍यक्षता में महाकाल महोत्‍सव के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक सिंहस्‍थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

ujjain News : बैठक में जानकारी दी गई कि श्री महाकाल महोत्‍सव 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्‍थल, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह व कार्यक्रम में संत, विचारकों और कथाकारों के आयोजन में सम्मिलित होने पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर‍ निगम आयुक्‍त अभि‍लाष मिश्रा, श्री महाकाल महोत्सव 2026 समिति के सदस्‍य पद्मश्री भगवतीलाल राजपुरोहित, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति प्रशासक, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ डॉ श्रीराम तिवारी डॉ. रमण सोलंकी, प्रशांत पौराणिक, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, रवि सोलंकी नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here