CG NEWS: फकरे आलम /दंतेवाड़ा। पुलिस और सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ और बीजापुर क्षेत्र के अत्यंत नक्सल प्रभावित पल्लेवाया गांव में नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) स्थापित किया है। यह कैंप स्थानीय निवासियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्लानार” योजना के तहत इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, पीडीएस, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक पहुंच से दूर रहे बीजापुर और नारायणपुर के कई गांव इस कैंप के जरिए संपर्क में आ सकेंगे।
CG NEWS: यह कदम उन इलाकों में बड़ी सुरक्षा उपलब्धि माना जा रहा है, जो पहले माओवादियों के कोर जोन के रूप में पहचान रखते थे। विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने 4 दिसंबर 2025 को कैंप की स्थापना पूरी की। इस दौरान नक्सल प्रतीकों को हटाया गया और आवश्यक निर्माण तेजी से जारी है।
CG NEWS: बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ के अधिकारियों, दंतेवाड़ा पुलिस, सीआरपीएफ 165वीं बटालियन, कोबरा इकाइयों और अन्य सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफल हो पाया।
CG NEWS: पल्लेवाया कैंप की स्थापना क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल नक्सल प्रभावित इलाकों में शासन और सुरक्षा की पहुंच को मजबूत करते हुए “विकास ही सुरक्षा” की नीति को जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों का कहना है कि यह उपलब्धि अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थायी शांति और प्रगति की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।













