Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime: बहुचर्चित चिराग शिवहरे हत्याकांड, आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर...

Gwalior Crime: बहुचर्चित चिराग शिवहरे हत्याकांड, आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए पुलिस ने क्या कहा

Gwalior Crime
Gwalior Crime

Gwalior Crime: भूपेन्द्र भदौरिया /ग्वालियर : ग्वालियर के बहुचर्चित चिराग शिवहरे हत्याकांड के आरोपी शिवम जादौन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई और पिता के साथ चिराग शिवहरे हत्याकांड में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद था। बीती रात बंद पड़ी डबल स्टोरी बैरक के पीछे शिवम ने अपनी साफ़ी को फाड़ कर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सुबह जब शिवम जादौन अपनी बैरक में नहीं मिला। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद जेल के प्रहरी को शिवम जादौन आखंड क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला।

Gwalior Crime: वहीं जेल अधीक्षक ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि डबरा के रहने वाले चिराग शिवहरे का जुलाई 2023 में जिंदा जलाकर कत्ल कर दिया गया था। उसका जला हुआ शरीर कलेक्ट्रेट के सामने वाले जंगल में मिला था। इस मामले में युवती सहित शिवम और उसके भाई और पिता को भी नामजद किया गया था। युवती की जमानत हो चुकी है।

READ MORE: Nautapa 2025 : शुरू होने जा रहा साल का सबसे गर्म हफ्ता…..इन बातों का रखें ध्यान

Gwalior Crime: दो दिन पहले ही शिवम जादौन की जमानत कोर्ट से खारिज हुई थी। पता चला है कि उसका चिराग शिवहरे कत्ल को लेकर अपना ही भाई से विवाद था। वह अपने भाई से इस कत्ल को लेकर नाराज था। संभावना जताई जा रही है कि अवसाद और अपराध बोध के कारण शिवम ने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शिवम जादौन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जयारोग्य अस्पताल के लिए भेज दिया है। वही इस आत्महत्या को लेकर ज्यूडिशियल जांच की जाएगी।

 

READ MORE:IAS Abhishek Prakash : इस मामले में बुरे फंसे IAS अभिषेक प्रकाश, SIT ने दाखिल की 1600 पन्नों की चार्जशीट, पढ़िए क्या था मामला

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here