Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

Politics : राजनाथ सिंह का बड़ा बयान! बाबरी मस्जिद के लिए सरकारी धन देना चाहते थे नेहरू… बढ़ा राजनीतिक तापमान

नई दिल्ली: वडोदरा के पास साधली गांव में आयोजित एक जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्र भारत के इतिहास से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण सरकारी धन से कराना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका पूरा विरोध किया और यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।

नेहरू और बाबरी मस्जिद पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरू सार्वजनिक धन का उपयोग धार्मिक निर्माण में करना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने इसे असंवैधानिक और जनभावना के खिलाफ बताते हुए रोक दिया।रक्षा मंत्री का कहना था कि “असली धर्मनिरपेक्षता वही है, जहाँ किसी धर्म का तुष्टीकरण न हो और जनता के विश्वास का सम्मान किया जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि सोमनाथ मंदिर और राम मंदिर का पुनर्निर्माण जनता के सहयोग से हुआ, सरकार ने इन धार्मिक परियोजनाओं पर कोई खर्च नहीं किया।

Read More : Airports Check-In System Crashes : फ्लाइट्स में देरी, कई कैंसल! भारत के कई एयरपोर्ट्स पर तकनीकी गड़बड़ी से हड़कंप

पटेल-नेहरू के वैचारिक मतभेद उभरे फिर
राजनाथ सिंह के मुताबिक, नेहरू और पटेल कई राष्ट्रीय मुद्दों पर एकमत नहीं थे।
उन्होंने कहा कि 1946 में पटेल प्रधानमंत्री बनने की मजबूत स्थिति में थे, लेकिन गांधीजी के आग्रह पर उन्होंने यह मौका नेहरू को दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कुछ राजनीतिक ताकतों ने पटेल की विरासत को कमज़ोर करने की कोशिश की, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

कश्मीर और हैदराबाद मुद्दों पर तीखी टिप्पणी
सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कश्मीर पर पटेल की सलाह मानी जाती, तो यह समस्या आज अस्तित्व में नहीं होती।उन्होंने यह भी कहा कि हैदराबाद के भारत में विलय के पीछे पटेल की मजबूत इच्छाशक्ति सबसे बड़ा कारण थी।सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए वही नीति आगे बढ़ाई जो पटेल अपनाते—साहस, स्पष्ट नीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि।

Read More : IND VS SA ODI : मैच एंजॉय करें बेफिक्र! स्टेडियम में बिरयानी से बर्गर तक कितने में मिलेगा सब, जानें स्नैक्स की पूरी रेट लिस्ट

पटेल की विरासत बनाम नेहरू की नीति
रक्षा मंत्री ने कहा कि पटेल के निधन के बाद जनता ने उनका स्मारक बनाने के लिए धन इकट्ठा किया था, लेकिन नेहरू ने सुझाव दिया कि यह पैसा गांवों में विकास कार्यों पर खर्च हो।सिंह ने इसे “असमझदारी और विरासत से खिलवाड़” बताया और पूछा कि पटेल को भारत रत्न क्यों नहीं मिला, जबकि नेहरू स्वयं यह सम्मान प्राप्त कर चुके थे।
राजनाथ सिंह का यह बयान राजनीतिक माहौल को और तीखा करने वाला माना जा रहा है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories