Bhopal Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई का गला रेता…….

भोपाल | Bhopal Crime News : भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर इलाके में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बड़े भाई ने महज जींस और शर्ट पहनने के विवाद में अपने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विवेक गिरी के रूप में हुई है, जो शादी-पार्टी में वेटर का काम करता था। आरोपी बड़ा भाई ओमकार गिरी भी इसी पेशे से जुड़ा है।

Bhopal Crime News : घटना रात करीब 3 बजे की है, जब विवेक ने अपने बड़े भाई की जींस और शर्ट पहन ली थी। इस बात से नाराज ओमकार ने चाकू से विवेक की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंपा।

पुलिस ने आरोपी ओमकार को भोपाल स्टेशन से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि वारदात के समय वह भी घर में मौजूद था।

यह पारिवारिक झगड़ा देखते ही देखते हत्या में बदल गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories