Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

Sehore News : VIT की टूटी चुप्पी! मौत की अफवाहें झूठी, पर जिम्मेदारी पर मौन…

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित VIT कॉलेज कोठरी में जॉन्डिस फैलने और छात्रों के बीमार होने की घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही “छात्रों की मौत” संबंधी अफवाहों पर कॉलेज प्रशासन ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बीमारी से किसी भी छात्र की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।

अफवाहों का खंडन, लेकिन मुख्य प्रश्नों पर चुप्पी
कॉलेज के रजिस्ट्रार श्री के. के. नायर ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर जॉन्डिस, दूषित पानी और खराब भोजन से छात्रों की मौत की जो खबरें फैलाई गईं, वे पूरी तरह गलत और भ्रम फैलाने वाली हैं।हालाँकि, अपने बयान में उन्होंने यह बताते हुए भी सावधानी बरती कि हुआ क्या, बीमारी इतनी बड़ी संख्या में कैसे फैली, छात्रों को अस्पतालों में क्यों भर्ती कराना पड़ा, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है — इन महत्वपूर्ण सवालों पर उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा।यही कारण है कि उनका स्पष्टीकरण आधा-अधूरा माना जा रहा है और कई छात्र इसे “पक्ष बचाने की कोशिश” बता रहे हैं।

Read More : Sehore News : VIT सीहोर में जॉन्डिस का विस्फोट! 100 छात्र अस्पताल में, विरोध पर छात्रों से मारपीट

यूनिवर्सिटी पर पहले भी उठते रहे हैं गंभीर आरोप
VIT कोठरी के खिलाफ यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी कई बार कॉलेज प्रशासन के कठोर और मनमाने रवैये की बातें सामने आती रही हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से पारदर्शिता की कमी, शिकायतों की अनदेखी और जबरन सख्ती की घटनाएँ बार-बार होती रहती हैं।विरोध करने वाले कई छात्रों को निकालने तक की घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण यूनिवर्सिटी की छवि लगातार सवालों के घेरे में है।

Read More : NMDC Screening Plant : एनएमडीसी स्क्रीनिंग प्लांट में दर्दनाक हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसकर कर्मचारी की मौत

बड़े विरोध के बाद पहली बार सामने आया प्रशासन
चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक यूनिवर्सिटी किसी भी विवाद या घटना पर खुले रूप से स्पष्टीकरण देने से बचती रही थी, लेकिन हालिया घटनाक्रम और छात्रों के बड़े विरोध के बाद इस बार प्रशासन को सामने आकर बयान देना पड़ा।फिर भी, छात्रों का कहना है कि रजिस्ट्रार ने केवल “अफवाहों का खंडन” किया, पर जॉन्डिस फैलने की असल वजह, हॉस्टल में दूषित पानी–भोजन की शिकायतें, और जिम्मेदारों पर कार्रवाई पर पूर्ण चुप्पी साध ली।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories