Friday, April 17, 2026
28.7 C
Raipur

Deputy CM Arun Sao Bayan : कांग्रेस के SIR मंथन पर डिप्टी CM अरुण साव का तंज…जानें क्या कहां

Deputy CM Arun Sao Bayan : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 नवंबर को रायपुर पहुँचेंगे और SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Deputy CM Arun Sao Bayan : इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार में कांग्रेस ने SIR को लेकर खूब हल्ला मचाया था और वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कांग्रेस अब भी बेबुनियाद बातें करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, यह वर्षों से चलती आ रही है। कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है, इसलिए अब भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की तरह अन्य राज्यों की जनता भी कांग्रेस को जवाब देगी।

READ MORE : CG Fake Currency Bust : लाखों के नकली नोट के साथ 3 गिरफ्तार….

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: रायपुर के लिए गर्व का मौका

उपमुख्यमंत्री ने रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच को लेकर कहा कि “राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक मुकाबले का हिस्सा बनेंगे। यह मैच छत्तीसगढ़ के लिए यादगार साबित होगा।”

ACB-EOW की रेड और भ्रष्टाचार जांच पर बयान

आबकारी और DMF घोटाला मामले में प्रदेशभर के लगभग 18 ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “दोनों मामलों में लंबे समय से जांच चल रही है। कार्रवाई जांच के आधार पर हो रही है। जांच एजेंसी अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है।

READ MORE : CG Dhan Kharidi : 1 करोड़ से ज्यादा का अवैध धान जब्त, 15 दिन में 30 केस….

डीजी कॉन्फ्रेंस: ऐतिहासिक अवसर

डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर उन्होंने बताया कि “भारत सरकार ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ को इस सम्मेलन के लिए चुना है। देशभर के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर जुटेंगे और आने वाले समय की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CGMSC Scam : CGMSC घोटाला: 3500 पन्नों का पूरक चालान पेश, 550 करोड़ के घपले में 4 आरोपी घिरे

CGMSC Scam : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) से...

Related Articles

Popular Categories