पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी का ‘रावण’ को खुला चैलेंज! आ रही हूं इंडिया… तुझे नहीं बचा पाएंगे अमित शाह भी

0
206
chandra shekhar
रोहिणी घावरी व चंद्रशेखर रावण

लखनऊ: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कथित तौर पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने उन्हें खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि वह उन्हें पूरी तरह खत्म करने के लिए इंडिया आ रही हैं।

रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक के बाद एक पोस्ट करते हुए चंद्रशेखर आजाद को टारगेट किया। पहली पोस्ट में उन्होंने चेतावनी दी कि उनके माता-पिता उनके भगवान हैं और किसी तरह की तकलीफ पहुंचाने की कोशिश करने पर वह इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाएंगी। उन्होंने लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। इसके बाद उन्होंने एक अन्य पोस्ट में चंद्रशेखर पर परिवार और विश्वासघात के गंभीर आरोप लगाए।

Read More : Delhi-NCR Crime: पाकिस्तानी हथियारों का दिल्ली में भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टरों की बड़ी साजिश रोकी

रोहिणी घावरी कौन हैं?
डॉ. रोहिणी घावरी एक पीएचडी स्कॉलर हैं। उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल बताता है कि वह एक अस्पताल के सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में उच्च शिक्षा के लिए स्विटजरलैंड गईं और पीएचडी के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली। पिछले पांच साल से रोहिणी स्विटजरलैंड में एक एनजीओ चला रही हैं। वह पहले भी चर्चा में तब आई थीं जब उन्होंने यूनाइटेड नेशंस में अपनी स्पीच जय श्री राम से शुरू की थी।

चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप और ऑडियो क्लिप
हाल ही में रोहिणी ने एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें कथित रूप से चंद्रशेखर आजाद बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम को लेकर विवादित बातें कर रहे हैं। रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने बहुजन आंदोलन को खत्म करने की साजिश रची और उनके खिलाफ कथित तौर पर राजनीतिक चाल चली। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो में चंद्रशेखर की आवाज है और इसमें बसपा संस्थापक कांशीराम और मायावती के रिश्ते पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

Read More : Indore News : इंदौर MY अस्पताल विवाद- मरीज की फाइल गुम, पोस्टमार्टम बिना मेडिकल हिस्ट्री के किया गया

रोहिणी का कहना है कि चंद्रशेखर ने उनसे कहा था कि मायावती उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांशीराम पर दबाव डालती थीं और बहनजी कांशीराम को ब्लैकमेल करती थीं। यह मामला यूपी की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here