CM Mohan Yadav Schedule : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन पूरी तरह व्यस्त रहने वाला है। सीएम सुबह राजधानी भोपाल में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।
CM Mohan Yadav Schedule : आज का पूरा कार्यक्रम — एक नज़र में
READ MORE : Raipur Nagar Nigam : रायपुर में करोड़ों की सीसी रोड–शेड अनियमितता का खुलासा! आज से शुरू होगी हाई-लेवल जांच…
-
सुबह 11:00 बजे — विधानसभा परिसर में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
-
सुबह 11:20 बजे — गोविंदपुरा स्थित GIA एग्जिबिशन सेंटर में FED EXPO 2025 का करेंगे उद्घाटन।
-
दोपहर 12:35 बजे — भोपाल से विदिशा जिले के कागपुर के लिए प्रस्थान।
-
दोपहर 1:00 बजे — कागपुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी।
-
आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
-
हितग्राही सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभों का वितरण।
-
दोपहर 3:25 बजे — मुख्यमंत्री का भोपाल लौटना निर्धारित।













