कोरबा पावर प्लांट में हादसा : वेल्डिंग करते समय धंसी मिट्टी, 1 मजदूर की मौत….

कोरबा। कोरबा पावर प्लांट में हादसा : पताढ़ी गांव स्थित एक पावर प्लांट में मिट्टी धंसने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सतीश शांडिल्य के रूप में हुई है, जो बीते 6 महीनों से पावर मैक कंपनी में कार्यरत था। हादसा उस वक्त हुआ जब वह पाइप लाइन की वेल्डिंग कर रहा था और अचानक आसपास की मिट्टी ढह गई।

कोरबा पावर प्लांट में हादसा : सतीश के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि उन्हें यह सूचना सतीश के साथियों से मिली, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मूलतः कापन गांव के निवासी सतीश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके बूढ़े माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी भी उसी पर थी।

परिजनों ने कंपनी से तत्काल मुआवजा और परिवार के किसी सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्लांट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories