Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Breaking : मुसाखेड़ी ब्रिज तले मिला नवजात का नोचा हुआ शव,...

Indore Breaking : मुसाखेड़ी ब्रिज तले मिला नवजात का नोचा हुआ शव, इलाके में हड़कंप….

Indore Breaking
Indore Breaking

Indore Breaking : इंदौर। शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुसाखेड़ी चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे नवजात शिशु का शव मिला है। हादसा उस समय पता चला जब स्थानीय लोगों ने ब्रिज के नीचे खून के निशान और एक छोटे बच्चे का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नवजात के शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा किसी जानवर द्वारा खाया गया है, जिससे दृश्य बेहद दर्दनाक और खौफनाक हो गया।

Indore Breaking : सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने और कब फेंका। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE : Gwalior Viral Video : ओवरलोड ई-रिक्शा का खतरनाक वीडियो वायरल, 20 से ज्यादा सवारियों की जान जोखिम में…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here