Wednesday, June 10, 2026
40.6 C
Raipur

शिवपुरी में अनोखी चोरी: कार से आकर वकील के ऑफिस से चुराया अखबार, CCTV में कैद हुई करतूत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक युवक ने वकील के दफ्तर के बाहर रखा अखबार चोरी कर लिया, और यह पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया।इस घटना के बाद वकील ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला देखने में मामूली लग सकता है, लेकिन इसने समाज में कानूनी जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी पर नई बहस छेड़ दी है।

जानें कैसे हुई चोरी की वारदात?
यह घटना शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र की बताया जा रही है। यहां महल रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में एडवोकेट संजीव बिलगैया का लॉ चैंबर है।बुधवार सुबह करीब 10 बजे, एडवोकेट संजीव अपने सहयोगी अधिवक्ता गजेन्द्र यादव के साथ किसी कानूनी मसले पर चर्चा कर रहे थे।इसी दौरान एक मारुति डिजायर कार उनके दफ्तर के बाहर आकर रुकी।कार से एक युवक उतरा, रैलिंग के अंदर रखा अखबार उठाया, और गाड़ी में बैठकर बिना किसी झिझक के वहां से चला गया।

Read More : Madhya Pradesh High Court : हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : इंस्पेक्टर को चार्जशीट देने का अधिकार SP को नहीं, केवल IG को

CCTV फुटेज बना अहम सबूत
एडवोकेट संजीव बिलगैया ने तुरंत इस घटना की सूचना शिवपुरी कोतवाली पुलिस को दी।उन्होंने CCTV फुटेज भी सौंपा जिसमें युवक स्पष्ट रूप से अखबार उठाते हुए नजर आ रहा था।पुलिस ने इस आधार पर जांच शुरू की।हालांकि, यह घटना बड़ी चोरी नहीं थी, लेकिन वकील ने कहा कि “कानून के नजरिए से कोई भी गलत कार्य छोटा नहीं होता।”उन्होंने कहा कि समाज में छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना ही आगे चलकर अपराध की मानसिकता को बढ़ावा देता है।
माफी मांगकर सुलझा मामला

मामला ज्यादा तूल पकड़ता, उससे पहले ही आरोपी युवक को जब पता चला कि उसकी हरकत CCTV में कैद हो चुकी है और शिकायत दर्ज हो गई है,तो उसने खुद वकील से संपर्क किया और अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली।एडवोकेट संजीव ने बताया कि उन्होंने युवक की माफी स्वीकार कर ली,लेकिन यह घटना सभी के लिए एक सीख है कि “छोटी से छोटी गलती भी कानून की नजर में अपराध साबित हो सकती है।”

Read More : Madhya Pradesh Foundation Day : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ग्वालियर कलेक्टर का सादगीभरा अंदाज, बच्चों संग जमीन पर बैठीं रुचिका चौहान

इस बाबत कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए।यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि कानून सबके लिए समान है — चाहे मामला लाखों की चोरी का हो या अखबार का।यह समाज में नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी संदेश देता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक! 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत का दावा

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान को लेकर बड़ा...

Related Articles

Popular Categories