Madhya Pradesh Foundation Day : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ग्वालियर कलेक्टर का सादगीभरा अंदाज, बच्चों संग जमीन पर बैठीं रुचिका चौहान

VIKASH KHALKHO

Madhya Pradesh Foundation Day : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित मुख्य समारोह में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कलेक्टर रुचिका चौहान का सादगी और संवेदनशीलता भरा अंदाज सभी का ध्यान खींच गया, जब वे स्कूली छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बातचीत करने लगीं।

यह दृश्य कृषि विश्वविद्यालय सभागार का था, जहां स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। भीड़ अधिक होने की वजह से सभागार में कुर्सियां कम पड़ गईं और कुछ स्कूली छात्राओं को जमीन पर बैठना पड़ा।

Madhya Pradesh Foundation Day :
Read More : Indore Municipal Corporation : हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब कार्रवाई तेज, इंदौर में बीआरटीएस हटाने का पहला चरण शुरू

जब कलेक्टर रुचिका चौहान की नजर इस ओर पड़ी, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के मंच छोड़ दिया और बच्चों के बीच जाकर जमीन पर बैठ गईं। वे मुस्कुराते हुए छात्राओं से बातचीत करने लगीं और कार्यक्रम का हिस्सा बनी रहीं।

कलेक्टर के इस कदम को देखकर वहां मौजूद अधिकारी और अतिथि हैरान रह गए, लेकिन उनके इस सादगीभरे व्यवहार की सभी ने सराहना की। कई लोगों ने इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

Madhya Pradesh Foundation Day :
Read More : Madhya Pradesh Tourism : भोपाल से शुरू होगी पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

स्थानीय लोगों ने कहा कि कलेक्टर रुचिका चौहान का यह व्यवहार सरकारी अधिकारियों के बीच संवेदनशीलता और विनम्रता की मिसाल पेश करता है। उनके इस कदम ने बच्चों के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह के दिल भी जीत लिए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *