ग्वालियर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा! चलती ट्रेन से गिरती महिला को RPF जवान ने बचाया

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला अचानक संतुलन खो बैठी और प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच गिर गई। हालांकि मौके पर मौजूद RPF जवान की सतर्कता और तेजी ने उसकी जान बचा ली।

 प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हुआ हादसा

यह घटना शनिवार देर रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की है। जानकारी के मुताबिक, सुनीता नाम की महिला ग्वालियर से आगरा जाने के लिए GT एक्सप्रेस में सवार होने आई थी। ट्रेन के चलने के दौरान जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई।

RPF जवान की त्वरित कार्रवाई

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात RPF जवान जितेंद्र सिंह ने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। यह सब कुछ महज कुछ सेकंड में हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला गिरती है और RPF जवान तेजी से उसे बचाते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more : M.P News : मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! सिस्टम की संवेदनहीनता, दो घटनाओं ने खोली पोल

यात्रियों के लिए चेतावनी

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे यात्रियों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। रेलवे प्रशासन भी लगातार यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील करता रहा है।

RPF जवान की सराहना

RPF जवान जितेंद्र सिंह की बहादुरी और सूझबूझ की हर तरफ सराहना हो रही है। उनकी तत्परता ने न सिर्फ एक महिला की जान बचाई, बल्कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का भी उदाहरण पेश किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *