Madhya Pradesh Tourism : भोपाल से शुरू होगी पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

VIKASH KHALKHO

Madhya Pradesh Tourism : भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आज ‘पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ की शुरुआत होने जा रही है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह हेलीकॉप्टर सेवा राज्य में धार्मिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके तहत यात्रियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों तक तेज़ और सुविधाजनक पहुँच उपलब्ध होगी।

Madhya Pradesh Tourism :  राज्य सरकार द्वारा निर्धारित जानकारी के अनुसार, इस सेवा के तहत 20 नवम्बर से सप्ताह में पाँच दिन नियमित उड़ानें प्रारंभ होंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख रूट तय किए गए हैं —

  1. इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर

  2. भोपाल–मढ़ई–पचमढ़ी

  3. जबलपुर–बांधवगढ़–कान्हा

Madhya Pradesh Tourism : इन रूटों के जरिए राज्य के धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को जोड़ने से न केवल पर्यटकों की यात्रा आसान होगी, बल्कि उनका समय भी बचेगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि यह सेवा प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, वाइल्डलाइफ टूरिज्म और हिल टूरिज्म को एक नई गति देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की पहचान समृद्ध संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य से है, और यह सेवा राज्य की इन विशेषताओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत और पर्यटन विकास’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *