Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Gwalior News : डीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 34...

Gwalior News : डीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 34 शिक्षकों की जांच शुरू, आठ पर मामला दर्ज

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर डीएड (डिप्लोमी इन एजूकेशन) की फर्जी डिग्री लेकर नौकरी करने वाले शिक्षकों की जांच शुरू हो गई है। ग्वालियर-चंबल अंचल में एसटीएफ ने ऐसे 34 शिक्षकों की पहचान करके आठ पर एफआईआर करके जांच शुरू कर दी है। यह जांच पूरे प्रदेश में की जा रही है और करीब सौ शिक्षकों की डिग्री संदेहजनक पाई गई है।

Gwalior News : इस मामले में एसटीएफ के डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि ‘यह मामला उस समय जांच में सामने आया, जब नौकरी करने वाले शिक्षकों की डिग्री की जांच की गई। यह जांच संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी में दिए गए दस्तावेजों की गई। जांच में करीब सौ शिक्षकों की डीएड की डिग्री और अंकसूची फर्जी होने का संदेह है। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग में करीब 34 शिक्षकों को जांच के दायरे में लिया गया है।

Gwalior News : इसमें आठ शिक्षकों की जांच में डिग्री पूरी तरह फर्जी पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में और कौन लोग शामिल थे, इनकी भी जांच की जा रही है। इनकी अंकसूचियों की जांच की गई तो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उन्हें फर्जी बताया। इसके अलावा इन शिक्षकों ने नौकरी के समय दस्तावेजों का सत्यापन कराया, वह भी फर्जी निकला है। यह जांच के दायरे में शामिल किया गया है। ये शिक्षक व्यापमं के माध्यम से चयनित होकर प्रदेश के कई जिलों में नौकरी भी कर रहे हैं। ‘

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here