Friday, May 22, 2026
40.1 C
Raipur

CG NEWS : धान खरीदी को लेकर सियासत गरमाई : भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए लापरवाही और किसानों की अनदेखी के आरोप

CG NEWS : रायपुर : धान खरीदी पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धान खरीदी शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई तैयारी नजर नहीं आ रही। उनके अनुसार अब तक किसानों को टोकन मिल जाना चाहिए था, लेकिन पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। सहकारी समिति के कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिससे धान खरीदी प्रभावित होगी।

CG NEWS : भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस साल धान खरीदी का लक्ष्य भी पिछले साल की तुलना में कम रखा है। रकबा घटाया जा रहा है और पिछले साल का धान अब तक पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मिलरों को दिया गया धान भी FCI में जमा नहीं हुआ है, जिससे साफ है कि सरकार धान नहीं खरीदना चाहती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 तारीख को धान खरीदी शुरू नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

CG NEWS : महतारी वंदन योजना को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि अब E-KYC जरूरी कर दी गई है, जिससे कई महिलाओं के नाम काटे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी राशन कार्ड सत्यापन के बाद कई कार्ड काटे गए थे और अब यही स्थिति महतारी वंदन योजना में दोहराई जा रही है। अगर कोई महिला अपात्र है तो इतने दिनों तक उसे पैसा क्यों दिया गया, यह सरकार को बताना चाहिए।

CG NEWS : दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से इंटेलिजेंस फैलियर है। उन्होंने याद दिलाया कि पुलवामा में भी 400 किलो RDX आया था जिसका आज तक पता नहीं चला। दिल्ली में भी सवाल है कि RDX कहां से आया। बघेल ने कहा कि जब आरोपी पकड़े जाने के 24 घंटे के भीतर विस्फोट हुआ, तो यह सरकार की नाकामी का सबूत है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories