Diarrhea : बुरहानपुर में डायरिया का कहर : महिला और बच्चे की मौत से हड़कंप, गंदे पानी की सप्लाई पर सवाल

Diarrhea : बुरहानपुर: बुरहानपुर शहर के आज़ाद नगर क्षेत्र में डायरिया ने एक बार फिर गंभीर रूप धारण कर लिया है। क्षेत्र में डायरिया के कारण एक महिला और एक बच्चे की मौत हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लगातार बढ़ते मामलों और दो मौतों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।

उपचार के दौरान महिला की मौत, दहशत का माहौल
आज़ाद नगर क्षेत्र की निवासी रुख़साना बी को पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त की गंभीर शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रुखसाना बी की मौत हो गई। इसी क्षेत्र में एक बच्चे की भी डायरिया से मौत की पुष्टि हुई है। दो मौतों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग डर के साए में हैं। जिला अस्पताल में भी फिलहाल कई अन्य मरीज डायरिया के लक्षणों के साथ भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Diarrhea : परिजनों का आरोप: कई दिनों से आ रहा था गंदा पानी
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अजमेर सिंह गोंड तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की त्वरित जांच और रोकथाम के निर्देश दिए।

Read More : Jawaharlal Nehru Stadium : टूटेगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खेल मंत्रालय अब बनाएगी ‘स्पोर्ट्स सिटी’

मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बताया कि वार्ड में पिछले कई दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पार्षद पति गुलाम मुस्तफा ने अपनी बाइट में कहा, “वार्ड में गंदा पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब दो जानें चली गई हैं, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” यह आरोप नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Diarrhea : स्वास्थ्य टीमें जांच में जुटीं, प्रशासन की अपील
दो मौतों और गंदे पानी की शिकायत सामने आने के बाद आज़ाद नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं और पानी के नमूने (सैंपल) जमा कर रही हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जा सके।

Read More : Faridabad Medical College : फरीदाबाद कॉलेज में विस्फोटक का जखीरा! 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 बरामद

प्रशासन का कहना है कि हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल केवल साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं और डायरिया के किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डायरिया से हुई इन दो मौतों ने एक बार फिर शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories