Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh sakti Crime News: छत्तीसगढ़ में हो क्या रहा है…दिनदहाड़े युवती की गोली...

sakti Crime News: छत्तीसगढ़ में हो क्या रहा है…दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाश फरार

Sakti Crime News
Sakti Crime News
sakti Crime News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दो नकाबपोश बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना जोंगरा गांव की है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
sakti Crime News: मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। वह हर्बल लाइफ के उत्पादों का कारोबार करती थीं। जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। उन्होंने पूर्णिमा चौहान पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
sakti Crime News: घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here