HomeChhattisgarhDongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश...

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

Date:

Related stories

Bemetara CMHO: PLP जांच को CMHO के विरुद्ध शिकायत से जोड़ना मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास: CHO संघ

Bemetara CMHO: बेमेतरा: प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़...
Dongargarh Crime: डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल हो गए। हादसे में एक पत्रकार के पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार योगेश साहू और सौरभ एक कार्यक्रम की कवरेज के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सनसिटी के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की ब्रेजा कार (CG 04 NE 1199) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
Dongargarh Crime: हादसे के बाद पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कार चालक का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उसने कार से उन्हें कई बार कुचलने का प्रयास किया।
Dongargarh Crime: घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से एक पत्रकार की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, जबकि पत्रकार अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित पत्रकारों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here