Ram Charan : Mega Power Star का धमाका : Ram Charan की ‘Peddhi’ ने व्यूज के मामले में तोड़ा रिकॉर्ड

Ram Charan : चेन्नई : बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी का गाना चिकिरी चिकिरी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रिलीज़ के 24 घंटे के भीतर गाने ने सभी भाषाओं में मिलाकर 46 मिलियन व्यूज हासिल किए और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि, गाने में जान्हवी कपूर की मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोगों ने उनके लुक और एक्सप्रेशन को लेकर नाराज़गी जताई, जबकि कई ने गाने की धुन और राम चरण के डांस की जमकर तारीफ की।

बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी का गाना चिकिरी चिकिरी शुक्रवार को रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। राम चरण और जान्हवी कपूर पर फिल्माया गया यह गाना 24 घंटे के भीतर सभी भाषाओं में मिलाकर 46 मिलियन व्यूज बटोर चुका है। इस गाने से राम चरण ने शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन का व्यू रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ए.आर. रहमान के संगीत से सजा यह ट्रैक साल के सबसे ज़्यादा देखे गए गानों में शामिल हो गया है। जहां राम के डांस और एनर्जी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं जान्हवी कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स और मजाक बन रहे हैं।

READ MORE : Kempegowda International Airport : बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज के वीडियो से विवाद तेज, CM सिद्धारमैया को देनी पड़ी सफाई, जानें पूरा मामला

राम चरण का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’
टीम ‘पेड्डी’ ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, ‘भारतीय सिनेमा में सबसे ज़्यादा देखा गया गाना – चिकिरीचिकिरी। मेगा पावर स्टार । इस तिकड़ी ने भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पेड्डी का पहला सिंगल चिकिरीचिकिरी हर जगह धूम मचा रहा है।’

Ram Charan And Janhvi Kapoor Movie Peddi First Song Chikiri Chikiri Released - Amar Ujala Hindi News Live - राम चरण की आगामी फिल्म 'पेद्दी' का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज, जान्हवी

‘पेड्डी’ के गाने ने तोड़ा रिकॉर्ड
Ram Charan2023 में, जब शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का ‘जिंदा बंदा’ रिलीज हुआ, तो यह गाना 24 घंटों में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले गाने का खिताब अपने नाम कर गया। पहले ही दिन इसे 4.6 करोड़ व्यूज मिले, जिसकी घोषणा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर की और लिखा, ‘इंटरनेट पर धूम मचा दी! आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।’ यह गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ की तरह हिंदी के साथ-साथ कई साउथ भाषाओं में भी रिलीज हुआ। 2024 में, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ‘श्रीलीला का गाना ‘किसिक’ दूसरे नंबर पर रहा, जिसने 24 घंटों में कई भाषाओं में 4.2 करोड़ व्यूज बटोरे। अब ये रिकॉर्ड ‘पेड्डी’ ने तोड़ दिया है।

READ MORE : Biological Poisons : गुजरात ATS ने विफल की बड़ी आतंकी साज़िश: ISIS के निशाने पर था ‘रिसिन’ जैविक हथियार

जान्हवी कपूर की पिटी भद
हालांकि, गाने में जान्हवी कपूर को देखकर लोगों का मन थोड़ा खट्टा जरूर हो गया है। उनके स्टेप्स से लेकर उनकी अदाएं सबकुछ काफी रिपिटेटिव लग रहा है। जिसे लोगों ने बोरिंग बताया है। सोशल मीडिया पर तो उनके मीम्स भी वायरल हो गए हैं।

‘पेड्डी’ रिलीज डेट
Ram Charan : बुची बाबू सना की निर्देशित और एआर रहमान के गाने में डूबी ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories