Tuesday, May 26, 2026
37.1 C
Raipur

Raipur Co-operative Bank : रायपुर सहकारी बैंक कर्मचारियों के आंदोलन को मिला भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का समर्थन

Raipur Co-operative Bank : मोहम्मद याकुब/धरसीवा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन रायपुर में जारी है। कर्मचारी वर्ष 2021 से लंबित वार्षिक वेतनवृद्धि की स्वीकृति न मिलने के कारण 29 अक्टूबर 2025 से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की इस मांग को अब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ का समर्थन मिल गया है।

Read More : MLA Dr Brihaspati Singh : सूरजपुर में बृहस्पति सिंह के विवादित बयान पर कांग्रेसियों ने सौंपा FIR आवेदन

Raipur Co-operative Bank : यूनियन के महासचिव तेजराम विद्रोही ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। विद्रोही ने उल्लेख किया कि सहकारी बैंक केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें मुख्य रूप से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों को नगद भुगतान, खाद-बीज वितरण, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) शामिल हैं।

Read More : Popular Front of India : PFI पर ED का शिकंजा : केरल में 67 करोड़ की 8 अचल संपत्तियां सीज, ₹131 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग बेनकाब

Raipur Co-operative Bank : विद्रोही ने चेतावनी दी है कि यदि बैंक प्राधिकृत अधिकारी और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ द्वारा कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा और गंभीर असर इन महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन और अंततः किसानों एवं आम जनता पर पड़ सकता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories