सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, सुपर स्टार सलमान खान भी मौजूद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के प्रसिद्ध पटकथा लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे फैंस और इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बना हुआ है।

अस्पताल पहुंचे सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो

पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही सलमान खान अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टाइट सुरक्षा के बीच अस्पताल परिसर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है। बाद में परिवार के अन्य सदस्य और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री को भी अस्पताल पहुंचते देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

परिवार की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

अब तक खान परिवार की ओर से सलीम खान की बीमारी या इलाज को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी या वे उम्र से जुड़ी किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे।

Read More : M.P News : रीवा में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, 300 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, ज्ञापन सौंपने को लेकर घंटों चला विवाद

90 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रहे सलीम खान

सलीम खान 90 वर्ष के हैं और हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी है। निजी जीवन में उन्होंने पहले सुशीला चरक (सलमा खान) से विवाह किया, जिनसे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा हुए। बाद में उन्होंने अभिनेत्री हेलन से दूसरी शादी की।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। बॉलीवुड जगत भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janjgir-Champa Road Protest: पामगढ़ में सड़क के लिए आर-पार की लड़ाई, चक्काजाम से थमे पहिए, भारी पुलिस बल तैनात

Janjgir-Champa Road Protest: जांजगीर-चांपा/पामगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories