Bigg Boss 19 में धमाकेदार एंट्री लेगी UAE की AI डॉल हबूबू….

Parivesh
Bigg Boss 19

मनोरंजन डेस्क। Bigg Boss 19 : सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है, वो वाकई चौंकाने वाली है। इस सीजन में पहली कंफर्म कंटेस्टेंट कोई इंसान नहीं, बल्कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डॉल है – नाम है हबूबू (Habubu), जो UAE में बनी है।

Bigg Boss 19 : AI डॉल हबूबू ने खुद शो में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस अनुभव को केवल एक गेम के रूप में नहीं देखती, बल्कि इसे एक “लिविंग सिम्युलेशन” मानती है। हबूबू ने बयान दिया –

मैं यहां परफॉर्म करने नहीं, समझने आई हूं। मैं हर इमोशन, हर फाइट और दोस्ती को एक डाटा की तरह प्रोसेस करूंगी। मेरा मकसद है लोगों को ये दिखाना कि बिना ड्रामे के भी दर्शकों का ध्यान खींचा जा सकता है। AI हबूबू का यह आत्मविश्वास भरा और अनोखा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है।

कौन-कौन हो सकता है हबूबू का साथ?
शो के लिए कई नामचीन हस्तियों को अप्रोच किया गया है। अपूर्वा मुखीजा, धनश्री वर्मा, मिस्टर फैजू, श्रीराम चंद्र, भाविका शर्मा, प्रिया रेड्डी, श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर और हुनर हाली जैसे कलाकारों का नाम सामने आ चुका है। हालांकि अभी तक किसी और की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या इस बार AI और इंसान के बीच होगा रियलिटी टीवी का असली मुकाबला?
AI डॉल हबूबू की एंट्री से बिग बॉस 19 पूरी तरह से अलग और अनोखा सीजन बनने जा रहा है। दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या मशीन भी इंसानी भावनाओं के इस खेल में खुद को ढाल पाएगी या नहीं।

आप क्या सोचते हैं – क्या हबूबू घरवालों के साथ तालमेल बिठा पाएगी या बन जाएगी सबसे बड़ी गेमचेंजर?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *